चंपावत। जिले में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 65 फीसदी से अधिक हो गया है। पांच साल से कम आयु के 46,800 बच्चों को छोड़ते हुए 2.13 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया। इसमें अभी तक 1.40 लाख से अधिक लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिला समन्वयक आशीष ने बताया कि जिले में तीन मुख्य केंद्रों सहित सीएचओ की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल चंपावत, उपजिला अस्पताल टनकपुर और लोहाघाट के अलावा 52 सीएचओ सेंटरों पर कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों का आधार कार्ड से मोबाइल लिंक होना अनिवार्य है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाकर योजना का लाभ लेने की अपील की है। संवाद