फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Mon, 20 Apr 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। मां के दरबार में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस बीच दिन में गर्मी के चलते सुबह और शाम के बाद मां के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगती रही।
विज्ञापन

सोमवार को भी नेपाल के श्रद्धालुओं के जत्थों का आना जारी रहा। ट्रेन, बस और निजी वाहनों से श्रद्धालु आते रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि दिन में गर्मी के चलते सुबह और शाम को मां के दर्शन के लिए लंबी लंबी लाइन लग रही है। मेला क्षेत्र में पेयजल, लाइट और सफाई व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। इस बीच ठूलीगाड़ पड़ाव में विभिन्न संगठनों की ओर से भंडारे लगते रहे।
मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी में निरंतर जायजा लेते रहे। इधर नगर के शारदा घाट में दिन भर श्रद्धालुओं का स्नान के लिए उमड़ना जारी रहा। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु स्नान के बाद शारदा बैराज होकर नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाते रहे इससे बैराज मार्ग भी मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें