सुंई के आदित्य महादेव मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ के शुभारंभ पर पूजा अर्चना करते मुख्य यजमान?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग के लोगों के सहयोग से चारद्योली के आदित्य महादेव मंदिर में दो दिनी सामूहिक अखंड रामचरितमानस का शुभारंभ हो गया। भगवती मंदिर के पुजारी कैलाश चौबे के पौरोहित्य में पंडित केशव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ अखंड पाठ का श्रीगणेश किया। मुख्य यजमान चार दयोली के पुजारी मदन पुजारी ने सपत्नीक पूजा की। सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ रामचरित मानस पाठ का समापन होगा। आयोजन में खैसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे, पऊ की प्रधान हेमा देव, श्याम चौबे, मुकेश राम, बीडीसी सदस्य गौरव पांडेय, पप्पू ओली, योगेश ओली, सागर ढेक, नीरज करायत, सचिन जोशी, नवीन चौबे, सुनील चौबे, संजय पुजारी, दीपक पांडेय, विजय सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद