फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उत्पाती बंदरों से लोग परेशान, घरों में घुसकर पहुंचा रहे नुकसान

Sat, 14 Mar 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में लोगों के छत में चढ़कर उत्पात मचाते बंदर। स्रोत: लोग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में बंदरों का उत्पात दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बंदर लोगों के घरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग से उत्पाती बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका के पूर्व सभासद राज किशोर साह, बादल पुनेठा, जगदीश भट्ट, नवीन ओली आदि लोगों ने बताया कि बंदरों का काफी आतंक मचा हुआ है। बंदर लोगों के घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं। छत में कई पानी की टंकियों के ढक्कनों को तोड़ रहे हैं और खेत में उगाई सब्जियां फूलों को भी तहस-नहस कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग और नगर पालिका से बंदरों को पिंजरे में पकड़ने की मांग उठाई है। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि वन विभाग से कहा गया है कि नगर में जल्द बंदरों को पकड़ा की कार्रवाई की जाएगी। इधर, वन विभाग के रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि फरवरी माह के अंत में ही बंदरों को पिंजरे में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि कुछ बंदर पिंजरे को देखते ही भाग रहे हैं। अब फिर से कुछ दिनों में फिर से पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें