पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि काली मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और धर्मशाला संचालकों को सुबह-शाम पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के लिए पानी की टंकियों को भरने का कार्य निरंतर जारी है। किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन मां पूर्णागिरि धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद