फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल्द हॉटमिक्स से पक्की होगी मंगोली की सड़क

Sun, 02 Feb 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट की सिरतोली-मंगोली-कोटला मोटर मार्ग जल्द हॉटमिक्स से पक्का होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने हॉट मिक्स का कार्य शुरू कर दिया है। मोटर मार्ग में हॉट मिक्स का कार्य शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और सीएम धामी का आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा ने बताया कि सिरतोली-मंगाली कोटला मोटर मार्ग में 15 वर्षों से लोग हॉटमिक्स की मांग कर रहे थे, लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। बोहरा ने कहा कि ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की बदहाली से होने वाली दिक्कतों की जानकारी विधायक विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को दी। विधायक की पहल पर सड़क में हॉटमिक्स का कार्य शुरू हो गया है। बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क में हॉटमिक्स का कार्य शुरू किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रशासक रेखा बोहरा, इंद्र सिंह, रमेश राम, कल्याण सिंह, त्रिलोचन पांडेय, निर्मल पांडेय, नवीन राम, नरेंद्र सिंह आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन

फोटो: 02सीपीटी13पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें