फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित:उल्लास से मनी होली, जमकर लगाया रंग-गुलाल

विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में खड़ी होल का गायन करते बिशुंग के होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिले में होली का पर्व उल्लास से मना। जमकर रंग-गुलाल लगाया गया। होल्यारों ने सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीरों लाख बरीस गीत के साथ बधाई दी। टनकपुर में शिक्षा, संस्कृति सहित कई बच्चों ने पौधों की पिचकारी से सिंचाई कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एसपी आवास में हुए होली मिलन कार्यक्रम में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ आरपी खंडूरी, आरआई बीएस राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में होली मिलन कार्यक्रम में बिशुंग के होल्यारों ने हिमवीरों के साथ होली खेली। कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव, उप सेनानी सुशील कुकरेती, डॉ. शैलेेंद्र दोरजे ने अबीर-गुलाल लगाया। होली टीम में प्रधान राजेंद्र फर्त्याल, दरबान सिंह फर्त्याल, हरीश मुरारी, रघुवर मुरारी, बिशन दत्त, रमेश मुरारी, निर्मल फर्त्याल, हरीश फर्त्याल, त्रिलोक सिंह, टीएस ढेक, कैलाश माहरा, विनोद माहरा, मथुरादत्त मुरारी, देवीदत्त मुरारी, चूड़ामणि आदि शामिल थे।
सुंई में टीके की होली में होल्यारों ने मचाई धूम
लोहाघाट। सुंई के आदित्य महादेव मैदान में टीके के दिन हुई होली में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। प्रधान भुवन चौबे और राजेश चौबे के निर्देशन में होल्यारों ने कुंवर भरत के साथ हरि मथुरा को गये, भुजा उठाया हस्तिय मारा आदि होली गीतों का गायन हुआ। ढोल में ताल ललित तिवारी, गौरव डुंगरिया, पंकज खर्कवाल, उदित चौबे, अंकिता चौबे, हर सिंह आदि ने ठोंकी। यहां पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी, रमेश चौबे, हरिदत्त चौबे, रमेश खर्कवाल, केशव चौबे, तारादत्त खर्कवाल, भुवन तिवारी, हर सिंह, बसंत सिंह, मदन पुजारी, गणेश चौबे, ललित तिवारी, लक्ष्मण खर्कवाल, मनीष खर्कवाल, दीपक पुजारी आदि मौजूद रहे। रायनगर चौड़ी गांव में टीके की होली के साथ होली संपन्न हुई। प्रधान जितेंद्र राय के निर्देशन में खड़ी होली का गायन हुआ।
विज्ञापन

मोतियन की लड़ तोड़ी, बैय्यां ना मरोड़ी...
चंपावत। लोहाघाट रायनगर चौड़ी गांव में देर रात तक हुई बैठकी होली की महफिल हुई। प्रसिद्ध देवालय मंदिर में रंगकर्मी भैरव दत्त राय (सेठजी) ने होली आज जले चाहे काल जले, सबके कंथ लौटि घर आए, मुरली चंद बजत ढप न्यारी संग युवति ब्रजनारी गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। पूर्व प्रधान रमेश राय, पूर्व बीडीसी सदस्य भैरव राय, हिमांशु राय, राजेंद्र राय आदि के गीतों पर श्रोता थिरकते रहे। देवेंद्र राय, हेमंत, भैरव, प्रकाश राय, दीपक, महेश, निखिल, संदीप, करन, मनोज, सुनील, अर्जुन ने ढोलक में ताल ठोंकी। चंपावत के पुनेठी में देवीदत्त जोशी के आवास पर हुई बैठकी होली में संजय पंत, दिनेश बिष्ट, सुनील पांडेय, रमेश जोशी, जगदीश खर्कवाल, प्रणव शर्मा, ललित मोहन पांडेय आदि ने होली गीत से माहौल को रंगमय बना दिया।

चंपावत के डिप्टेश्वर मंदिर में होली गीत गाते होल्यार।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें