फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छेड़छाड़ कर पिटाई का आरोपी बरी

Fri, 07 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। संदेह के लाभ में अदालत ने छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। कांडा गांव के पवन सिंह पर 28 दिसंबर 2019 को घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर पिटाई करने का आरोप था। इस मामले में 29 दिसंबर 19 को चंपावत कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जहांआरा अंसारी ने अभियुक्त को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त करार दिया। बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट राजेंद्र सिंह रैंसवाल ने पैरवी की। संवाद
विज्ञापन

86 पव्वे शराब के साथ एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। होटल की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने होटल संचालक से 86 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए। अपर एसआई त्रिभुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोडवेज स्टेशन के पास अन्नपूर्णा भोजनालय में चेकिंग के दौरान संचालक भरत राम निवासी भटेड़ी से 86 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। उसके खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर दिया है। संवाद
महिला को वापस कराए रुपये

पिथौरागढ़। साइबर सेल ने धोखाधड़ी की शिकार महिला को रुपये वापस कराए। शिकायतकर्ता संगीता गर्ग ने साइबर सेल में पत्र दिया था। उन्होंने कहा कि पार्सल को ट्रैक करने के लिए गूगल से नंबर सर्च किया तो उनके खाते से 92600 रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर सेल की टीम ने आवश्यक दस्तावेज चेक कर महिला को रुपये वापस कराए। पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें