लोहाघाट के गोरखानगर में दुर्गा महोत्सव के समापन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव का पूजा-अर्चना के साथ समापन हो गया है। इस दौरान कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
समिति के अध्यक्ष राजू कार्की की अध्यक्षता में पंडित कल्यान राम टम्टा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भूमि ग्रुप के कलाकारों ने मैं छू पहाड़ी, मेरा ठुमका पहाड़ी..., शीतल ग्रुप ने मेरी ढाई हाथ घमेली पूजी रे कमर... गीत पर दर्शक अपने स्थानों पर झूमने को मजबूर हो गए। स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर मोदी नाटक प्रस्तुत कर समा बांधा।
वहां कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, पवन बहादुर, सभासद भुवन बहादुर, विनोद गोरखा, सुमित गोरखा, संजय थापा, शरद गोरखा, रोबिन गोरखा, कैलाश गोरखा आदि ने सहयोग किया। संवाद