फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में लगेगी आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 20 Mar 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। मशीन लगने के बाद छोटे मोटे मर्ज के अल्ट्रासाउंड कराना भी आसान हो जाएगा। वर्तमान में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो गई है, इससे कान, गले के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। ऐसे में कान, गले के मरीजों को कई बार उप जिला अस्पताल लोहाघाट जाकर अपना अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार मरीजों की समस्या को देखते हुए चिकित्सक दवा से ही उनका इलाज करने का प्रयास करते हैं। हालांकि अल्ट्रासाउंड से वास्तविक स्थिति ज्ञात होने पर उन्हें सही परामर्श देना आसान होता है। बता दें कि अस्पताल में हर रोज नाक कान और गले की समस्या के करीब 15 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में गंभीर स्थिति वाले मरीजों का बिना अल्ट्रासाउंड के परामर्श दे पाना चिकित्सक के लिए आसान नहीं होता है।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो गई है। उसके बदले नई मशीन लगाने की तैयारी है। सीएसआर मद से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि डीएम मनीष कुमार के प्रयास से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें