फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गैंडाखाली क्षेत्र में मोबाइल बने शोपीस, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के पूर्णागिरि मार्ग से सटे उचौलीगोठ और गैंडाखाली नेटवर्क गायब होने से ग्रामीणों के मोबाइल शोपीस बन गए हैं। परेशान ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टावर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय पहले उचौलीगोठ बूम क्षेत्र में दूरसंचार का एक मात्र निजी कंपनी का टावर लगा है। इसमें में भी अक्सर नेटवर्क गायब रहता है जबकि टनकपुर शहर में वर्तमान में 5 जी नेटवर्क चल रहा है। उचौलीगोठ और गैंडाखाली, चिड़ियाघोल क्षेत्र के करीब पांच हजार से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं। मोबाइल अक्सर शोपीस बने रहते हैं। पांच से दस हजार कनेक्शन होने के बावजूद मात्र एक निजी टावर लगा है।
नेटवर्क समस्या से बच्चों की ऑन लाइन पढ़ाई के साथ ही आवश्यक सूचना देने में दिक्कत आ रही है। बरसात का मौसम और उस पर त्रि-स्तरीय चुनाव भी चल रहा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी अधिकारियों को ज्ञापन भेजे गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में आनंद सिंह महर, बच्चीनाथ महर, सुरेश सिंह महर, केशव सिंह, केदार सिंह, अमित, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें