फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि और कलसुनिया में मोबाइल टावर लगेंगे : डीएम

Sat, 26 Jul 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर भारत सरकार की इंटरनेट संतृप्ति परियोजना के तहत मां पूर्णागिरि धाम और कलसुनिया में मोबाइल टावर लगाने के लिए वन भूमि की हरी झंडी मिल गई है। डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मोबाइल टावर स्थापित करने के की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों को इंटरनेट और मोबाइल की अच्छी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम कुमार ने बताया कि श्री पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में टावर के लिए 0.02 हेक्टेयर वन भूमि की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कलसुनिया में भी टावर की स्थापना के लिए वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल से चंपावत के दूरस्थ क्षेत्रों में तेज, निर्बाध और भरोसेमंद इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, ई-सेवा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगी। इंटरनेट सेवा का यह सुदृढ़ीकरण डिजिटल इंडिया अभियान को भी गति देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें