फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानूसन के दौरान मोबाइल नेटवर्क में बाधा नहीं आनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूर संचार सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिए कि आगामी मानसून के दृष्टिगत नेटवर्क में कोई बाधा पैदा ना हो, इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएं। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि यदि किन्हीं कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो जनरेटर, डीजल, बैटरी आदि उपकरणों की वैकल्पिक व्यवस्था अभी से सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन

बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के मोबाइल टावरों के कुछ जनरेटर खराब है। इस पर डीएम ने महाप्रबंधक से संपर्क स्थापित कर जनरेटर सुचारु करने के निर्देश दिए। बैठक में एयरटेल एवं जिओ के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में उनके मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता ठीक है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में 65 ग्राम ऐसे हैं जो मोबाइल नेटवर्क से आच्छादित नहीं है। जिस पर इन ग्रामों की सूची समस्त मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं को उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, डीडीओ संतोष कुमार पंत, ईई एनएच एलडी मथेला, ईई यूपीसीएल एसकेगुप्ता, ईई पीएमजीएसवाई एपी जोशी, पूर्ति निरीक्षक दीपक ठाकुर, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज सिंह रावल, एई लोनिवि अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें