विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। रविवार को उन्होंने कोविड वार्ड और आईसीयू की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से 10 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर, 20 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आदि जरूरी जीवन रक्षक उपकरण खरीदने के लिए दूसरी किस्त जारी की।
विधायक ने खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरने में आने वाले खर्च का भुगतान स्वयं करने की बात कही। लोहाघाट में इस वक्त कोविड के आठ मरीज हैं जिसमें से एक मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। (संवाद)