लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सोमवार को बाराकोट ब्लॉक के बैड़ाओड़ गांव के सेरी कन्याना तोक में पहुंचे। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों का कहना था कि इंद्रपुरी-तड़ीगांव सड़क निर्माण के कार्य में गांव के ऊपर डाले मलबे से भविष्य में भी खतरा हो सकता है। इसलिए रोड के नीचे 50 मीटर सुरक्षा दीवार बनाई जानी चाहिए ताकि रोड का मलबा नीचे घरों तक न पहुंचे।
जिस पर विधायक ने लोनिवि के इंजीनियर्स से सड़क में कार्य के दौरान निकल रहे मलबे को गांव से दूर पहुंचाने को कहा। विधायक ने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान टीका सिंह बोहरा, भैरव दत्त जोशी, दीपक कालाकोटी, योगेंद्र कालाकोटी, कृष्णा कालाकोटी, गिरीश प्रसाद, सुंदरलाल, होशियार विश्वकर्मा, धनेश्वर, राहुल, जगदीश प्रसाद, श्याम लाल, जोगेंदर प्रसाद, बद्रीराम, जानकी देवी आदि थे।