फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक फर्त्याल और पुलिस में नोकझोंक

Sat, 16 Dec 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
नोंकझोंक के दाौरान उमड़ी लोगों की भीड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वीर कालू सिंह माहरा चौराहे पर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। भाजपा के एक कार्यकर्ता के हाथ पकड़े जाने से मौके पर मौजूद विधायक नाराज हो गए। काफी देर तक विधायक और पुलिस कर्मियों की बीच गहमागहमी होती रही। अलबत्ता बाद में मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम को एसपी रामचंद्र राजगुरु के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने वीर कालू सिंह चौराहे के पास एल्कोमीटर से वाहन चालकों का परीक्षण और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कई वाहन चालकों को नशे की हालत में पाए जाने पर उनका चालान काटा।

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के साथ भाजपा कार्यकर्ता कैलाश पांडेय और अन्य लोग खेतीखान चौराहे से लोहाघाट बाजार की ओर आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने पांडेय का हाथ खींचकर उनसे हट जाने को कहा। इतने में विधायक फर्त्याल गुस्से से आ गए। उन्होंने एसपी से पुलिस कर्मियों द्वारा उनके कार्यकर्ता पांडेय पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसपी ने विधायक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक वह नहीं माने।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों का खुलासा तो नहीं कर पा रही है, वहीं आम जनता को परेशान करने में तुली हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। इधर, एसपी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने से पक्ष नहीं जाना जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें