चंपावत। जिले में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 30 दिसंबर से पाटी ब्लॉक के जौलाड़ी खेल मैदान में शुरू होंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि लोहाघाट विधानसभा की अंडर-14, 19 बालक-बालिका वर्ग की टीमों की प्रतियोगिताएं चार जनवरी तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं 30 दिसंबर को होंगी। 31 दिसंबर को अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। एक जनवरी को अंडर-19 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि दो जनवरी को बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। तीन जनवरी को अंडर-14, 19 बालक-बालिका वर्ग की वॉलीबाल, पिट्टू प्रतियोगिता होगी। चार जनवरी का दिन रिजर्व दिवस के रूप में रखा गया है। संवाद