चंपावत। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 मौसम के लिए किसानों का पंजीकरण 31 दिसंबर तक होगा। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि, असमय वर्षा से प्रभावित गेहूं और अन्य फसलों के उत्पादक किसानों की इस योजना से नुकसान की भरपाई होगी। कम प्रीमियम, अधिक सुरक्षा के तहत योजना में खरीफ की फसल पर किसान मात्र दो प्रतिशत, रबी पर 1.5 प्रतिशत और व्यावसायिक फसलों पर पांच प्रतिशत प्रीमियम देते हैं। शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार वहन करती हैं। जिला कृषि अधिकारी डी कुमार ने बताया कि चंपावत में पंजीकरण करना आसान है। ऋणी किसान और गैर-ऋणी स्वेच्छा से बैंक, सीएससी और ऐप से नाम दर्ज करा सकते हैं। बताया कि जिले में हाल की असमय बारिश प्रभावित किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। संवाद