फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में उतराता मिला लापता अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। करीब आठ दिन पूर्व घर से लापता अधेड़ का शव शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बनबसा के मीना बाजार वार्ड छह निवासी राज कुमार (52) पुत्र मैकू लाल 16 सितंबर को कहीं चले गए थे। खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी लिखाई थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद शारदा नहर में धनुषपुल के निकट एक शव उतराता मिला। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों और ग्रामीण तैराक ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र ने शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्मृतक के शरीर में कोई चोट आदि के निशान नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें