फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन मिला लापता युवक का शव

Sat, 04 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिले में बहती नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। 28 मई से लापता युवक का शव बरामद हो गया है। गौड़ी पावर हाउस से करीब डेढ़ किमी दूरी पर नदी में यह शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ढकना ग्राम पंचायत के चनाई गांव के नवीन जोशी (30) पुत्र शिवदत्त जोशी 28 मई को जानवरों को चराने के लिए जंगल गए थे। शाम को एकाएक मूसलाधार बारिश के साथ गिरी बिजली के बाद से नदी में बह गए, लेकिन तबसे परिवार और गांव के लोगों द्वारा खोजबीन के बाद भी छह दिन तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत और ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने शुक्रवार को छह गोताखोरों की व्यवस्था कर नदी में खोजबीन करवाई। दोपहर 12:15 बजे बाद इन गोताखोरों ने शव को गौड़ी के पास से नदी के नीचे से खोज निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शाम को ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

व्यापार संघ के जिला मंत्री भगवत राय, कमलेश राय, अमरनाथ सक्टा, मयूख चौधरी, विकास साह, विमल साह, मुक्तेश वर्मा, विजय वर्मा, विजय चौधरी, हेमंत वर्मा, अशोक वर्मा आदि ने शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को आपदा राहत से मदद देने का आग्रह किया। नवीन की मां मुन्नी जोशी लोनिवि में कार्यरत हैं। इसलिए वहां शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें