फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटी कीमती जड़ी-बूटी के तेल से लदी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा बॉडर से निगरानी कर रहे बदमाशों ने डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यु इंटेलीजेंस) कर्मी बताकर एक जड़ी-बूटी व्यवसायी के करीब पांच लाख कीमत के सुगंधित तेल से लदी इनोवा कार लूट ली। घटना बीती 25 जनवरी की है जिसे बदमाशों ने बनबसा से करीब 50 किमी. दूर पूरनपुर (यूपी) के पास अंजाम दिया। लूटी गई कार खुंटार में लावारिस हाल में बरामद हो गई है लेकिन उसमें लदा तेल गायब है। इनोवा चालक ने पूरनपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बीते माह के अंतिम सप्ताह में बनबसा बॉडर के रास्ते नेपाल के नेपालगंज के एक जड़ी-बूटी व्यवसायी का करीब 350 लीटर सुगंधित जड़ी-बूटी का तेल इनोवा कार (यूपी 78 बीई/3006) से लाया गया था। बॉर्डर पर तेल आयात की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने में करीब चार दिन लग गए।
बीती 25 जनवरी को कार चालक यूपी निवासी शीतल मौर्य तेल लेकर पूरनपुर की ओर जा रहा था कि रास्ते में कार सवार चार लोगों ने खुद को डीआरआई के ऑफिसर बताते हुए तेल लदी इनोवा कार को कब्जे में ले लिया और डीआरआई ऑफिस इंद्रानगर लखनऊ आने की बात कह कार अपने साथ ले गए। कार चालक शीतल मौर्य ने बताया कि जब वह लखनऊ पहुंचा तो बताए गए पते पर डीआरआई ऑफिस था ही नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद उसने फौरन पूरनपुर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित चालक के मुताबिक कार में लदे सुगंधित तेल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। उसने बताया कि लूटी गई कार खुंटार पुलिस ने लावारिस हाल में बरामद की है लेकिन उसमें लदा कीमती तेल गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें