फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नाबालिग को भगा ले जाने वाला रामपुर से गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। थाना रीठा साहिब गुरुद्वारे के पास से किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को अज्ञात व्यक्ति भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने थाना रीठा साहिब में उसके खिलाफ 10/25 धारा 137 (2)1/ 96 बीएनएस और 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मामले की जांच चौकी प्रभारी बाजार चंपावत एसआई राधिका भंडारी को सौंपी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी जांचे तो मामले में कृष्ण सिंह निवासी ग्राम बरी थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंह नगर व हाल निवासी मानपुर ओझा कृष्णा नगर, शांति कॉलोनी, बिलासपुर (रामपुर) की संलिप्तता सामने आई। टीम ने किशोरी को 10 अप्रैल को आरोपी के घर से बरामद किया। इसके बाद 12 अप्रैल को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके रामपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें