चंपावत के शिक्षा सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के कर्मचारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पदोन्नति सूची जारी न होने और पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या न मांगने से नाराज एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य राजधानी देहरादून में आमरण अनशन करेंगे।
शिक्षा भवन में शुक्रवार को हुई एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक में कर्मचारियों से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन में शिरकत की अपील की गई। तय किया गया कि आमरण अनशन में प्रतिभाग के लिए एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह तड़ागी, सचिव रवींद्र पांडेय, संजय कुमार, भूपेश देव सात फरवरी को देहरादून जाएंगे।
कर्मचारी नेता रवींद्र पांडेय ने बताया कि मिनिस्टीरियल कर्मियों की पदोन्नति सूची जारी कर गोपनीय आख्या न मांगे जाने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस मौके पर महेश चंद्र भट्ट, प्रभाकर दीक्षित, धीरेंद्र सिंह भंडारी, महेश चंद्र पांडेय, जगत सिंह आदि ने विचार रखे।