फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा राज्य मंत्री गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Mon, 11 Jun 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर में रैली भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा की केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में नगर में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


नगर पंचायत के जवाहर पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी की अध्यक्षता में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी विचार रखे।   कार्यक्रम में युवा यशोधर पुनेठा ने भाजपा की सदस्यता ली। संचालन भाजपा जिला मंत्री नवीन बोहरा और कैलाश पांडेय ने किया।
इस मौके पर जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल, ऋषि कनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, सांसद प्रतिनिधि दीपक जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, गोविंद वर्मा, गोपू सामंत, नरेंद्र मेहता, दीपक ओली, राजू अधिकारी, एलएम जोशी, ललित मोहन कुंवर, गिरीश माहरा, श्याम ढेक, नरेश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

टनकपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बनबसा से टनकपुर तक बाइक रैली निकाली। राजाराम चौराह में हुई सभा में बतौर मुख्य वक्ता विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में उभारा है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी बसंत जोशी, जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने भी विचार रखे। रैली में जिलाध्यक्ष मोहित पाठक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण चंद, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, दीप चंद, पवन महरा, मनोहर पांडेय, संजय ठाकुर, कपिल उप्रेती, मोहित गड़कोटी, अक्षत अग्रवाल, सौरभ गुप्ता देवेंद्र ठाकुर, संजय जोशी, हैप्पी, मुकेश, सतीश बिष्ट, रोहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें