फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में शारदा नदी से खनन शुरू

Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में रोजगार के प्रमुख शारदा नदी में बृहस्पतिवार को खनन कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वन विकास निगम के खनन प्रभारी मदन सिंह राणा और डीएसएम मुदित आर्य ने डाउन स्ट्रीम शारदा बैराज के पास फीता काटकर खनन का शुभारंभ किया। खनिज से भरे दो डंपरों की तौल की गई। साथ ही इस बार उप स्ट्रीम के कालाझाला से निकासी बंद कर दी है।
विज्ञापन

खनन प्रभारी राणा ने बताया कि पिछले वर्ष 650 से अधिक वाहन निकासी में लगे थे। इस बार अभी तक 350 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, आरटीओ कार्यालय की ओर से अभी 30 वाहनों से पूरी प्रक्रिया पूरी हुई है। दो वाहनों की कांटे पर तौल हुई। तीन कांटों पर तौल हो रही है। अप स्ट्रीम से निकासी बंद कर दी है। वहां के कांटों को डाउन स्ट्रीम निकासी गेट में लगाया जा रहा है।
अभी कुल 384 हेक्टेयर में 80 हजार घन मीटर खनन की स्वीकृति मिली है। बताया कि 125 क्विंटल प्रति वाहन खनन सामग्री ला सकता है। साथ ही खनन क्षेत्र में अब तक बेरोजगार हाथों को रोजगार मिलना शुरू हो गया है। इस मौके पर तारा दत्त अटवाल, जय दत्त जोशी, मां शारदा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन ठाकुर, नसीब हुसैन, बंटी, पवन चुफाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें