फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सात से खनन निकासी में नहीं उतरेंगे शक्तिमान

Mon, 05 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 परिवहन विभाग की हड़ताल के चलते शक्तिमान ट्रकों की फिटनेस व टैक्स आदि का कार्य प्रभावित हो गया है। इससे क्षेत्र का खनन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, खनन में शक्तिमान नहीं उतर पा रहे हैं। इस दिक्कत के चलते शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने सात दिसंबर से निकासी के लिए वाहनों के भेजने का निर्णय स्थगित कर दिया है। 
   शारदा नदी में खनिज निकासी का कार्य वन विकास निगम की ओर से एक दिसंबर से खोल दिया गया है। मां शारदा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन की ओर से पूर्व में सात दिसंबर से वाहन खनन में उतारने का निर्णय लिया था। इधर, इस बीच एआरटीओ कार्यालय कर्मियों के हड़ताल में जाने से वाहनों की फिटनेस व टैक्स आदि जमा करने का कार्य प्रभावित है। सोमवार को ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ज्याल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एआरटीओ रश्मि भट्ट से मिला। उन्होंने वाहनों के टैक्स आदि जमा करने में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। वार्ता के बाद एसोसिएशन अध्यक्ष ज्याल ने बताया कि परिवहन विभाग के कर्मियों की हड़ताल से वाहनों का टैक्स व अन्य कार्य नहीं हो पाए। सात दिसंबर से खनन निकासी में वाहन उतारने का निर्णय स्थगित कर दिया है। अगली बैठक के बाद ही वाहन उतारने की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
 डीलरों को वाहन के पंजीकरण का अधिकार देने के फैसले के खिलाफ प्रांतीय आह्वान पर परिवहन विभाग कर्मचारियों ने एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। हड़ताल से विभागीय कार्य बुरी तरह से प्रभावित रहा, इसके साथ ही फिटनेस आदि कार्यों के लिए कार्यालय आए लोगों को मायूस होना पड़ा। सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों ने कहा कि पंजीयन निजी हाथ में सौंपने से विभाग को नुकसान होगा। उन्होेंने इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की है। हड़ताल और प्रदर्शन करने वालों में रमेश कुमार सुनेजा, पूरन चंद, जगदीश भट्ट, नवीन चंद, हेम चंद्र, रमेश चंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें