फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा में बढ़ा खनिज निकासी लक्ष्य, 30 तक होगी निकासी

Tue, 16 May 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में उप खनिज निकासी लक्ष्य खत्म होने से ठीक पहले भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान ने शारदा नदी से खनिज निकासी का लक्ष्य बढ़ा दिया है। नदी से खनिज निकासी की मात्रा 45,666.35 घन मीटर बढ़ाई गई है। अब शारदा में खनन अब 30 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष शासन ने शारदा से 1.82 लाख घनमीटर उप खनिज निकासी की अनुमति दी थी जो मंगलवार की दोपहर तक खत्म होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान ने निकासी लक्ष्य बढ़ा दिया है।
संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक पीआर ओजस्वी की ओर से टनकपुर के प्रभारी लौंगिग प्रबंधक खनन को जारी की रिपोर्ट में खनिज निकासी बढ़ाने की अनुमति दी है। इधर निकासी लक्ष्य बढ़ने से शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर, मनोज गुप्ता, दीपक सिंह विट्ठल, महेश सिंह, दीपक जोशी, जगदीश चंद, अमजद हुसैन, कादिर अली, राजू रावत आदि ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें