चंपावत। दुग्ध संघ बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। इसमें एक दिसंबर से दूध के खरीद मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में चारा काटते समय घायल र्हुइं आठ महिलाओं को 58 हजार रुपये की राहत राशि की स्वीकृति की गई।
बताया गया कि दुग्ध संघ ने वर्ष 2019-20 में 36 लाख आठ हजार नौ सौ रुपये की शुद्ध आय अर्जित की है। जल्द ही वार्षिक निकाय की बैठक में लाभांश की राशि का दुग्ध उत्पादकों को बांटा जाएगा। रमक, रौसाल और खटोली में मिल्क ग्रोथ सेंटर बनाने, संघ के कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस दिलाने, इंटर पास शैक्षिक योग्यता वाले सचिवों को भर्ती, 17 दिसंबर से टनकपुर क्षेत्र में खटीमा के बजाय चंपावत से दुग्ध आपूर्ति के प्रस्ताव पारित किए गए। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में प्रबंधक राजेश मेहता ने संचालन किया। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन पाटनी, प्रबंध कमेटी सदस्य अमर सिंह कोटियाल, नवीन सिंह तड़ागी, कृष्णानंद जोशी, जयंती देवी, मंजू मनराल, बसंती देवी, विमला देवी, लीलाधर बिनसाल आदि रहे।