फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर या बनबसा में जल्द खुलेगा दुग्ध अवशीतल केंद्र

विज्ञापन
बैठक में मौजूद दुग्ध संघ के अधिकारी और समितियों के अध्यक्ष व सचिव। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर या बनबसा में जल्द दुग्ध अवशीतन केंद्र खुलेगा। इसके लिए शुक्रवार को दुग्ध संघ के अधिकारियों ने दुग्ध समितियों के अध्यक्ष और सचिवों के साथ बैठक कर स्थल चयन को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पशुपालकों की समस्याएं सुनकर उन्हें विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुई बैठक में प्रबंधक राजेश मेहता, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी रेखा श्रीवास्तव, दुग्ध संघ की पूर्व निदेशक मोहनी देउपा ने समिति के अध्यक्ष और सचिवों से दुग्ध अवशीतन केंद्र के लिए स्थान चयन पर विचार-विमर्श किया। प्रबंधक मेहता ने बताया कि विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर जिले के मैदानी क्षेत्र में दुग्ध संघ का अवशीतन केंद्र खोलने की योजना है। इसके लिए क्षेत्र की 15 दुग्ध समितियों के अध्यक्ष और सचिवों से स्थान चयन को लेकर चर्चा की गई। दुग्ध अवशीतन केंद्र के लिए बनबसा के मीना बाजार या टनकपुर के छीनीगोठ में जगह तलाशने का निर्णय लिया गया है। दोनों स्थानों में से जहां भी जगह उपलब्ध हो पाएगी वहां दुग्ध अवशीतन केंद्र के निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें