फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से एक साल में कमा लिए सवा दो लाख रुपये

विज्ञापन
उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर दुग्ध उत्पादक मंजू तिवारी को दस हजार रुपये का चकर सौंप? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। दुग्ध संघ की महिला डेरी से जुड़ी चंपावत जिले के नजदीक के गांव बाजरीकोट की मंजू नाम की महिला अन्य लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। मंजू ने एक साल में सवा दो लाख रुपये की आय अर्जित की है और वह भी महज तीन गायों से। उनके इस काम को प्रदेेश सरकार ने भी सराहा है। मालूम हो कि चंपावत जिले में महिला डेरी की कुल 70 समितियों से 2735 महिलाएं जुड़ी हैं। जिनसे रोजाना पांच हजार लीटर दूध एकत्र होता है। इन समितियों की सदस्यों से लेकर सारा कामकाज महिलाएं ही करती हैं।
विज्ञापन

बाजरीकोट के किसान गोविंद बल्लभ की पत्नी मंजू तिवारी अपने क्षेत्र में श्वेत क्रांति की वाहक बन गई है। मंजू ने कम गायों को पालने के बावजूद उनकी वैज्ञानिक तरीके से परवरिश करके अधिक दूध का उत्पादन किया है। दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता बताते हैं कि 2018-19 में उन्होंने एक साल में 1.48 लाख रुपये का दूध बेचा और पिछले वित्त वर्ष में दूध की बिक्री का ये आंकड़ा बढ़कर सवा दो लाख रुपये तक पहुंच गया। मंजू तिवारी बताती हैं कि शाहीवाल नस्ल की तीन गायों से रोजाना 25 लीटर से अधिक दूध हासिल हो जाता है। इसके लिए हरी घास, उन्नत पशु आहार का उपयोग करने के अलावा गायों की सेहत को ठीक रखने के लिए डेरी के पशु चिकित्सक से नियमित अंतराल में परीक्षण भी कराती रहत हैं। उनकी इस कामयाबी में दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी की प्रेरणा और सहयोग भी खासा अहम है।
उम्दा काम से मिला नाम, मिला प्रदेश में तीसरा स्थान
चंपावत। महिला डेरी में उम्दा काम करने के लिए मंजू तिवारी को उत्तराखंड में तीसरा स्थान मिला है। ये सम्मान 2018-19 के लिए दिया गया है। इस अवधि में उन्होंने 1.48 लाख रुपये के दूध की बिक्री की। रविवार को चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंजू तिवारी का 10 हजार रुपये का चेक और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता, दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी, सदस्य कृष्णा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा, प्रधान मनोज तड़ागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें