फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुग्ध उत्पादकों को बताए अधिक दुग्ध उत्पादन के टिप्स

विज्ञापन
विकास खंड के ठांटा गांव में दुग्ध उत्पादकों को दुग्धसंघ की ओर से बाल्टियां वितरित करते ग्राम प्र? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री बीएडीपी के तहत दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की ओर से विकासखंड के ठांटा सुर्दका में एक दिनी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों को सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी देकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु स्वास्थ्य, आहार आदि की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ठांटा सुर्दका के दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति केंद्र में ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने शिविर और ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षणों को दुग्ध उत्पादकों के लिए लाभदायक बताया। दुग्ध संघ के प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने बताया कि जिले की 196 दुग्ध समितियों से जुड़े पशु पालकों को तीन माह तक मिनरल पाउडर, सेनेटरी पैड मुफ्त दिए जाएंगे।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद खान ने दूध का उत्पादन बढ़ाने, पशुओं में फैलने वाली बीमारियों के बचाव, पशुओं के खान-पान की जानकारी दी। उपार्जन अधिकारी मान सिंह पाटनी ने दुग्ध उत्पादकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया। दुग्ध संघ की ओर से दुग्ध उत्पादकों को बाल्टियां बाटीं गईं। इस दौरान दुग्ध संघ उपाध्यक्ष मोहन पाटनी, दुग्ध समिति अध्यक्ष पुष्पा देवी, वीरेश बगौली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें