फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुराज दिवस पर 47 गांवों में ग्रामीण चौपालों का आयोजन

विज्ञापन
चंपावत के खेतीखान में सुराज दिवस पर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सुराज दिवस पर रविवार को जिले के 47 गांवों में ग्रामीण चौपालों का आयोजन किया गया। चौपालों में चयनित गांवों में अवस्थापना सुविधा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण, स्वच्छता आदि विभिन्न विषयों पर ग्रामवासियों की समस्या सुनी गई। इस दौरान सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चौपाल के आयोजन के लिए सभी गांवों में अधिकारियों की तैनाती की गई थी। विकासखंड चंपावत के राजस्व ग्राम मंच, सल्ली, तामली, रियासी बमनगांव, फुंगरमाफी, कठनौली, झालाकुड़ी, जौल, हरिपुर नरसिंहडांडा, ककनई, नंदोला, नघान, बिरगुल, छतकोट, छीनीगोठ, तल्ली देवीपुरा में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी गई।
इसी प्रकार विकासखंड लोहाघाट में डुंगरालेटी, मटियानी, कोलीढेक, डेसली, मोत्यूराज, नाकोट, पासम, बिंडातिवारी, विकासखंड पाटी के परेवा, कानाकोट, गोशनी, मौनकांडा, सुनडुंगरा, बांस्वाड़ी, खरही, विकासखंड बाराकोट के वल्सों, मल्ला बापरू, छंदा, आगर, मऊ, बाराकोट, काकड़ ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
चंपावत। माह के अंतिम रविवार को चंपावत नगर के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनाया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने देश की जनता से योग आयुर्वेद पर चर्चा की। एविडेंस बेस्ड रिसर्च और पारंपरिक जानकारी कोर्स सोशल मीडिया में डालने का आग्रह किया। उन्होंने कालाजार बीमारी को समाप्त करने के लिए सैंडफ्लाई बालू मक्खी पर नियंत्रण कर वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का आह्वान किया।
उन्होंने विभिन्न राज्यों में कई व्यक्तियों की ओर से संस्कृति, पुरानी विरासत, स्वच्छता में किए गए कार्यों का उल्लेख कर देश की जनता को नववर्ष की अग्रिम शुभकामना दी। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय, राजू बिष्ट, कपिल खर्कवाल, निर्मल तड़ागी, विक्रम कठायत, मोहन भट्ट, लक्ष्मीपति जोशी, सुनील पुनेठा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें