फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट को मिली माइक्रो बायलोजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट उप जिला अस्पताल को लंबे समय बाद माइक्रो बायोलॉजिस्ट मिला है। बुधवार को यहां डॉ. हर्षा शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पहली नियुक्ति में आईं डॉ. शर्मा की तैनाती से पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे एक हफ्ते पूर्व लोहाघाट अस्पताल को अस्थि रोग विशेषज्ञ मिला था। एक हफ्ते के भीतर दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से अस्पताल की व्यवस्था मेें सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन

सर्जन को प्रशिक्षण की अनुमति को डीजी को खत भेता
चंपावत। जिला अस्पताल के सर्जन को सी-सैक (प्रसूति व स्त्री रोगों से संबंधित) ऑपरेशनों के लिए प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण की अनुमति के लिए सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा है। पत्र में सर्जन डॉ. राहुल कुमार को हल्द्वानी या देहरादून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण देने के लिए अनुमति मांगी गई है। जिला अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका रानी 28 अगस्त से 180 दिनों के अवकाश पर हैं। इस प्रशिक्षण के होने से सर्जन स्त्री रोगों से संबंधित ऑपरेशन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें