बनबसा केवि क्रमांक दो के पुरस्कृत छात्र छात्राऐं अतिथियों के साथ्।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। केवि क्रमांक दो में सालभर के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन कराई गई गतिविधियों के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बांटे। उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान बताकर बच्चों को सेहत का ध्यान रखने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य रंजना बरफाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं के स्वागत गान से हुआ। वर्ष 2019-20 में इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कनक सोराड़ी, प्रज्ञा, संध्या और विशाल पाल को केवि संगठन की ओर से दिए गए दस-दस हजार रुपये के चेक बांटे गए। सीबीएसई परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षाफल के लिए प्राचार्य रंजना बरफाल को क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से ट्रॉफी और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणामों के लिए शिक्षक एचपी वर्मा, श्यामलाल, आनंद मिश्रा, एनबी सिंह, बीपी सिंह, सुपर्णा मजूमदार, वंदना चौहान, सुमेरी लाल को प्रमाणपत्र दिए गए। लाइब्रेरी की ओर से ऑनलाइन कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं, हिंदी पखवाड़े पर आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा के विजेता छात्र-छात्राओं को आयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए। वहां टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, आनंद टैंभरे, कुमकुम मिश्रा, आनंद आदि थे।