फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई शारदा में डुबकी

Mon, 04 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को शारदा घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मां पूर्णागिरि के दर्शन को भी भक्तों  की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 13 हजार से अधिक भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर मन्नत मांगी। 
विज्ञापन


बुध पूर्णिमा के मौके पर रविवार की सुबह से ही स्नान के लिए शारदा घाट में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दूरदराज से आए हजारों लोगों ने डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। भीड़ से दिन भर शारदा घाट पर चहल-पहल बनी रही, वहीं पूर्णागिरि के दर्शन को भी बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। बुद्ध पूर्णिमा पर शारदा घाट में स्नान और मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए रविवार की शाम से ही बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को करीब 13 हजार से अधिक लोगों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें