फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग की मदद को आगे आए व्यापारी

Tue, 23 Apr 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लंबे समय से बीमार लोहाघाट निवासी मोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ माह से भर्ती घायल बुजुर्ग की मदद के लिए व्यापारी और अन्य संगठन आगे आ रहे हैं। मार्च के पहले सप्ताह में मीना बाजार में व्यापारी भुवन चंद्र भट्ट के यहां 15 साल से काम कर रहे मोहन सिंह (60) पुत्र ध्रुव सिंह खेतीखान में पहाड़ी से गिरकर घायल हो गए। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


 व्यापारी भट्ट ने बताया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ के वड्डा के रहने वाले मोहन सिंह के परिवार में कोई नहीं है। वह अकेले ही रहते हैं। चोटिल मोहन सिंह को 20 दिन तक पीलीभीत के आईसीयू में रखा गया। ढाई लाख रुपये खर्च होने के बाद भी हालत में खास सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस लोहाघाट लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मोहन सिंह की मदद को अब व्यापार संघ आगे आ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, प्रमोद गहतोड़ी, विवेक ओली आदि ने खुद मदद की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने सहयोग करने के इच्छुक व्यापारियों से मीना बाजार में राजू गड़कोटी, चौक बाजार में राहुल गहतोड़ी, खड़ी बाजार में प्रमोद गहतोड़ी, पिथौरागढ रोड में विवेक ओली और कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी के प्रतिष्ठान में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें