टनकपुर सब्जी मंडी को मुख्य बाजार से हटाने की मांग को नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देते गौ सेवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
नगर में घूम रहे लावारिस पशुओं से लोग खासे परेशान हैं।
उन्होंने पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर सब्जी मंडी अन्यत्र शिफ्ट करने के साथ ही लावारिस जानवरों के नगर में घूमने पर अंकुश लगाने की मांग की है। साथ ही सब्जी, फलों के बेतरतीब लगने वाले ठेला स्वामियों द्वारा पशुओं पर धारदार हथियारों से हमला करने पर भी रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में लिखा है कि नगर के मुख्य बाजार में पूरी सड़क पर सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले बेतरतीब या आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। नगर में घूमने वाले लावारिस पशु ठेले में सब्जी और फलों को खाने आते हैं, इस पर सब्जी और फल विक्रेता पशुओं पर धारदार हथियारों से हमला कर देते हैं।
लिखा है कि 15 दिसंबर को किसी सब्जी विक्रेता ने धारदार हथियार से एक गाय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका गोसेवकों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इलाज कराकर गोशाला पहुंचाया। ज्ञापन में मोहित गड़कोटी, सौरभ अग्रवाल, सौरभ कलखुड़िया, अजय कुमार सक्सेना, अरुण वाल्मीकि, संजय गंगवार, शिवम श्रीवास्तव आदि के हस्ताक्षर हैं।