फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में सेहत से हो रहा खिलवाड़

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन मेला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग इससे बेखबर है।
विज्ञापन

भीड़ का फायदा उठाकर दुकानदार धड़ल्ले से एक्सपायरी डेट का बोतल बंद पानी और शीतल पेय बेच रहे हैं। वहीं गर्मी और धाम की चढ़ाई में हलक तर करने को श्रद्धालु अनजाने में खरीदकर दूषित पानी गटकने को मजबूर हैं।
30 मार्च से शुरू हुए पूर्णागिरि मेले में उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला जारी है। मेला शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन व्यवस्थाएं अब भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था खराब है।
श्रद्धालुओं को किफायती दामों पर शुद्ध और स्वच्छ चीजें मिले इसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से सामानों के रेट तय किए जाते हैं।
धाम क्षेत्र के कुछ दुकानदार धड़ल्ले से एक्सपायरी डेट का बोतल बंद पानी और शीतल पेय बेच रहे हैं। यह शिकायत मंदिर समिति तक भी पहुंची है।
समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया शिकायत मिलने पर समिति ने दुकानों में चेकिंग शुरू कर दी है। दुकानदारों को एक्सपायरी डेट या दूषित खाद्य सामग्री बेचने पर समिति की ओर से सख्त कार्रवाई की हिदायत दी जा रही है।
सात हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी मां दर्शन
टनकपुर। पूर्णागिरि मेले के चौथे दिन शनिवार को भी दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को पहुंचे।
मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सात हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य कमाया। मेले के चलते शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में भी खासी रौनक है।
नेपाल में ब्रह्मदेव से आगे जाने पर है प्रतिबंध
पूर्णागिरि दर्शन के बाद टनकपुर सीमा से श्रद्धालुओं की नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए की बेरोकटोक आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

नेपाल में ब्रह्मदेव से आगे जाने पर प्रतिबंध है। कोरोना की वजह से नेपाल सरकार ने अभी भारत-नेपाल के बीच सामान्य आवाजाही के लिए सीमा पूर्णरूप से नहीं खोली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें