ईद पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली में नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम दयानंद सरस्वती और कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। बैठक में कहा गया कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे शांति और कानून व्यवस्था बिगड़े।
बैठक में लोगों ने ईद के दिन बिजली कटौती न करने, पेयजल आपूर्ति अधिक समय तक खोले रखने, मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराने आदि मांग रखी। एसडीएम ने कहा कि संबंधित विभागों को इस बाबत जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। कोतवाल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि त्यौहार का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुरानी जामा मस्जिद के सचिव मो. याकूब अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, शाहिद हुसैन, अनिल चौधरी, अनिल प्रसाद सिन्हा, रहीस खां, सलीम, विनोद बिष्ट, मुस्ताक मंसूरी, मनोज गड़कोटी, ओमप्रकाश शर्मा, सनब्बर हुसैन, गोपाल, इरशाद अंसारी, वेद प्रकाश, इमरान खान, शावेज हुसैन, अमजद हुसैन, शहरोज हुसैन, कादिर अली, मो. फैजल, मो. उस्मान सिद्दकी, रिजवान हुसैन आदि मौजूद थे।
सार्वजनिक स्थलों पर पशु बलि रोकने की मांग
टनकपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इर्द पर सार्वजनिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इस बाबत एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने वालों में जिला सह संयोजक अरुण वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, संजय गंगवार, राजेंद्र कुंवर, निखिल बोहरा, सचिन राजपूत, योगेश बाल्मीकि, राजा बाल्मीकि, अंकित, नीरज, राजीव रस्तोगी, सूरज गुप्ता, जसमीत सिंह आदि शामिल थे।
टनकपुर कोतवाली में ईद पर्व को लेकर बैठक को संबोधित करते कोतवाल धीरेंद्र कुमार और उपस्थित नागरिक?- फोटो : TANAKPUR