फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राष्ट्रीय शिक्षानीति पर हुई संगोष्ठी

Fri, 16 Feb 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चूनाभट्टा स्थित देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रथम सेमेस्टर छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. दिशा थपलियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बदलते दौर में नई शिक्षा नीति की आवश्यकता पर जानकारी दी। छात्रा आरती ढेक, सुनीता कठायत ने फाउंडेशन लेवल का महत्व बताया। छात्रा दिव्या पुनेठा, हिमानी जोशी ने प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य और योग की आवश्यक पर जोर दिया। छात्र अमन कुमार, साधना बिष्ट, नीरज सिंह, शोभा आदि ने भी विचार रखे। प्रवक्ता सावित्री करायत ने बोझ रहित शिक्षा की संकल्पना पर चर्चा की। अध्यक्षता कर रही छात्रा आकांक्षा जोशी ने कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की। संचालन छात्रा सौम्या जोशी और सुनीता चन्याल ने किया। वहां छात्र छात्राएं, प्रवक्ता सुरेश जोशी, मनीष कुमार, अजय कुमार, अंकिता भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें