फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत परिसर में बनेगा आदर्श योग केंद्र

Fri, 16 Feb 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग चंपावत परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन योग विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ. भानु प्रकाश जोशी, डॉ. रविशंकर जोशी ने किया। डॉ. नवीन ने कहा कि आने वाले समय में चंपावत परिसर योग के दुनिया के सर्वोत्कृष्ट योग केंद्र के रूप में स्थापित होगा। मुख्य वक्ता डॉ. भानु प्रकाश ने कहा कि चंपावत परिसर में योग जैसे महत्वपूर्ण विषय का खुलना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में योग जैसी पद्धतियों से सीमांत के लोग लाभाविंत होंगे। इस अवसर पर डॉ. रवि जोशी, डॉ. मुरलीधर कापड़ी, हर्षित राय, अंकित खर्कवाल, मोहित भट्ट, जगदीश जोशी, हेमंत खनका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें