फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मेले में स्थानीय उत्पादों को वरीयता

विज्ञापन
चंपावत के नगर पालिका सभागार में गोल्ज्यू महोत्सव को लेकर बैठक में मौजूद स्थानीय व्यापारी,जनप्रत
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका सभागार में गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियों के संबंध में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया है कि इस बार महोत्सव में स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव को एक अलग रूप देने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस बार मेले को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि इस बार स्थानीय उत्पादों को महोत्सव में बाजार मिलने से लाभ मिलेगा।
कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों को वरीयता दी जाएगी। महोत्सव की वृहद तैयारियों के लिए जल्द ही दूसरी बैठक करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वहां दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ईओ सौरभ नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, सतीश चंद्र जोशी, रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें