फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा कॉरिडोर विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षा

Wed, 14 May 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में शारदा कॉरिडोर के तहत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई। बुधवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में शारदा घाट पुनर्विकास, श्रद्धा पथ, मां पूर्णागिरि धाम का एकीकृत विकास, एडवेंचर टूरिज्म, ईको टूरिज्म, शहरी उन्नयन, सीमा बाजार और माता रणकोची मंदिर के प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से न केवल स्थानीय, सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यहां डीएम नवनीत पांडेय, एसपी अजय गणपति, एडीएम जयवर्धन शर्मा आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें