फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक

Wed, 14 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे कराटे खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिले की टीम ने प्रतियोगिता में 40 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि देहरादून में हुई 22वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं। बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतिदिन दो घंटे अभ्यास करते हैं। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, एसडीएम नितेश डांगर, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, डीओ जसवंत खड़ायत, तहसीलदार जगदीश नेगी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें