फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खनिज न्यास निधि से होगा 32 विद्यालयों का जीर्णोद्धार

Mon, 24 Apr 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में खनन न्यासनिधि को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
चंपावत। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इस निधि से जिले के 32 विद्यालयों का जीर्णोद्धार, रंगरोगन, विद्युतीकरण, मरम्मत आदि कार्यों के साथ ही खनन प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में 45 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल टनकपुर, लोहाघाट में आईसीयू संचालन के लिए 30 नर्सिंग स्टाफ और वार्डब्वॉय भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला सभागार में सोमवार को हुई समिति की बैठक में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के 32 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत, रंगरोगन आदि कार्यों के लिए दो करोड़ छत्तीस लाख बत्तीस हजार रुपये और 10 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 89,35,000 रुपये स्वीकृत करने के साथ ही 45 अध्यापकों को आउटसोर्स से रखने की सहमति दी गई।
उद्यान विभाग को विभिन्न खनन प्रभावित गांवों में पॉलीहाउस निर्माण, घेरबाड़, सिंचाई टैंक निर्माण, फलदार पौध, बीज आदि बांटने के लिए 4,41,63,000 स्वीकृत किए गए हैं। लोनिवि को भी खनन न्यास निधि से करीब चार करोड़ की राशि दी जाएगी। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीईओ आरसी पुरोहित, खनन अधिकारी काजिम खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खनन क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान और समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें