फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच सूत्री मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन शुरू

Mon, 24 Apr 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में काला फीता बांध विरोध जताते फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पांच सूत्री मांगों के लिए प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में उन्होंने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दूसरे चरण में 28 अप्रैल को जिला कार्यकारिणी के बैनर तले सीएमओ कार्यालय पर धरना, तीसरे चरण में एक मई से छह मई तक रोजाना दो घंटे कार्यबहिष्कार, चौथे चरण में 12 तक महानिदेशालय में क्रमिक अनशन और 15 मई को स्वास्थ्य महानिदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विष्णु गिरि गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला अस्पताल में विरोध किया गया। उन्होंने आईएचएस मानक के तहत फार्मासिस्ट के पदों को बरकरार रखने, प्रदेश में निष्क्रिय फार्मासिस्ट के 63 पदों को सक्रिय करने, समय पर डीपीसी कर पदोन्नति के अवरोध खत्म करने, फार्मासिस्ट का नाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी करने, फार्मासिस्ट की सेवा नियमावली बनाने, महानिदेशक स्तर पर फार्मासिस्ट की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
इस मौके पर मनोज पुनेठा, चेतन वर्मा, प्रमोद पांडेय, गिरीश खर्कवाल, मनोज कुमार टम्टा, जगदीप राणा, संजय वर्मा, संजय वर्मा, भूपेश जोशी, दीपा धामी, चेतन वर्मा आदि ने बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया। वहीं एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुल राय के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सुरेश पाटनी, किरन राय, सुनीता पाटनी आदि ने सोमवार को उप जिला अस्पताल लोहाघाट में बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

टनकपुर में फार्मासिस्ट संगठन के एमसी भट्ट, जेएस कुंवर, बीपी पंत, अनिल गड़कोटी, प्रीतम लाल, निर्मला ओली, विजयश्री गहतोड़ी, संजय विश्वकर्मा, प्रकाश भट्ट आदि ने काला फीता लगा विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें