फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर का होगा डिजिटलाइजेशन

Thu, 12 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
डीएम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। परिवार रजिस्टर, रोजगार कार्यालय और राजस्व कोर्ट से संबंधित आंकड़ों का जल्द ही डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने परिवार रजिस्टर में नया परिवार जोड़ने या हटाने, त्रुटियों को समय से ठीक करने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बताया गया कि शासन के निर्देशों के तहत इस काम के लिए जिले की सभी 313 ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टरों को अपडेट किया जाना जरूरी है। डीएम ने डीपीआरओ और बीडीओ को परिवार रजिस्टर का डेटा अपडेट करने को कहा।

परिवार रजिस्टर डिजिटलाइजेशन के लिए ग्राम पंचायतों का अलग-अलग लॉगइन, पासवर्ड एनआईसी कार्यालय से बना लिए गए हैं। बैठक में एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ वीके उपाध्याय, डीपीआरओ सुरेश बेनी, बीडीओ शिल्पी पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें