फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा कॉरिडोर परियोजना पर समयबद्ध डीपीआर तैयार करें : डीएम

Fri, 27 Jun 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने कंसल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधियों को समयबद्ध डीपीआर तैयार करने के निर्देश। साथ ही परियोजना से जुड़े संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित समयसीमा के भीतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कंसल्टेंट कंपनी की ओर से प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परियोजना की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि परियोजना में टनकपुर क्षेत्र में आने वाले प्रमुख धार्मिक, पर्यटन और पारिस्थितिक स्थलों पूर्णागिरि मंदिर, शारदा रिवर फ्रंट, श्रद्धा पथ आदि को सम्मिलित किया है। डीएम ने भौगोलिक स्थितियों के सटीक आकलन के लिए ड्रोन सर्वेक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नदी तटों की सुदृढ़ीकरण, किरौड़ा नाले और अन्य जलस्रोतों में आवश्यकतानुसार खनन की स्थापना की जरूरत पर भी चर्चा की।
डीएम ने क्षेत्र में रिंग रोड जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कहा कि इससे यातायात का बोझ कम होगा और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच होगी। कहा कि परियोजना के तहत सभी प्रस्तावों जैसे शारदा घाट का सौंदर्यीकरण, पार्किंग, पाथवे, सड़क निर्माण, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था आदि को परियोजना रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम आकाश जोशी, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया, शारदा कॉरिडोर टीम लीडर सत्यजीत रॉय, कंसल्टेंट कंपनी के विशेषज्ञों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें