फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लिंगानुपात बढ़ाने के लिए चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 06 Sep 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
चंपावत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई है। इस समिति की बैठक मंगलवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए लोगों की सोच बदलने की जरूरत है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ अल्ट्रासाउंड केंद्रों का भी औचक निरीक्षण करे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने योजना संबंधी गतिविधियां बताईं। वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों, गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण दिया।
उन्होंने बताया कि जिले में लिंगानुपात में तीन वर्ष में लगातार सुधार हुआ है। यह सकारात्मक है लेकिन इसमें और सुधार की संभावना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हरसंभव उपाय करने की जरूरत है। इसके लिए सभी पक्षों का सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष कुल 11,436 बालकों के सापेक्ष 10,465 बालिकाएं हैं। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें