फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीजी कॉलेज की रूसा परियोजना में अनियमितता की जांच शुरू

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छात्रनेताओं ने राजकीय पीजी कॉलेज की रूसा परियोजना में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक के आदेश पर डिग्री कॉलेज चंपावत के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम आर्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। इसमें डिग्री कॉलेज अमोड़ी की प्राचार्य डॉ. अजीता दीक्षित और पाटी के प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय भी शामिल हैं। इस दल ने मंगलवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट की देखरेख में पीजी कॉलेज में जाकर जांच शुरू की। जांच दल ने छात्रसंघ पदाधिकारियों और पीजी कॉलेज प्रशासन से जानकारी जुटाई।
करीब एक माह पूर्व एबीवीपी और छात्रसंघ ने पीजी कॉलेज प्रबंधन पर रूसा संबंधी रजिस्टर के पन्ने फाड़ने, छेड़छाड़ कर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे। छात्रनेताओं ने कॉलेज में आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आरोप की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। छात्रनेताओं के आंदोलन के दौरान एसडीएम रिंकू बिष्ट ने महाविद्यालय के लेजर रजिस्टर को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें